दिनांक 05.12.2025 को थाना सोमनी परिसर में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन पर श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव द्वारा थाना परिसर सोमनी में थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल ढाबा के संचालको का बैठक लिया गया बैठक में ढाबा संचालकों को देर रात तक ढाबा चालू नही रखने, ढाबा में शराब सेवन नही करवाने, शराब सेवन कर ढाबा में आने वालो का प्रवेश निषेध करने, ढाबा में आवश्यक हेल्प लाईन नंबरो का फ्लैक्स लगाने तथा ढाबा के सामने रोड में गाडी खड़ा नही करने व ढाबा में रूकने वाले वाहनो के लिए पार्किंग व्यवस्था करने एवं अपने-अपने ढाबा व सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने के संबंध में हिदायत दिया गया साथ ही ढाबा संचालकों द्वारा असामाजिक तत्वों के संबंध में त्वरित सूचना देने समझाइश दिया गया।

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव


