E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : महतारी वंदन का पैसा देने में भाजपा सरकार की आनाकानी...

National : महतारी वंदन का पैसा देने में भाजपा सरकार की आनाकानी राजेंद्र सोनी

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी भाई राजा ने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार महिलाओं को वादों के भरोसे छोड़कर अब भुगतान में देरी, सर्वर डाउन और केवाईसी जैसी तकनीकी अड़चनों को बहाना बना रही है। उनका कहना है कि चुनावी वादों से इतर अब सरकार इस योजना को अनमने ढंग से चला रही है।


श्री सोनी ने महतारी वंदन योजना को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सत्ता प्राप्त करने के लिए भाजपा ने इस योजना को बड़े जोर-शोर से लागू करने की घोषणा की थी जिसे महिलाओं ने विश्वास के साथ स्वीकार किया और भारी संख्या में भाजपा को वोट भी दिया। लेकिन अब बड़ी संख्या में महिलाएँ अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना लागू होने के बाद महिलाओं के आवेदन लेने में लापरवाही बरती गई। सरकार ने अचानक नए क्राइटेरिया तय कर कई पात्र महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया। समय के साथ अनेक लाभार्थी महिलाएँ दिवंगत हो गईं वहीं बड़ी संख्या में नई पात्र महिलाएँ आज भी योजना में शामिल नहीं हो पाई हैं क्योंकि उनके आवेदन लिए ही नहीं जा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कभी सर्वर डाउन,कभी केवाईसी अपडेट तो कभी तकनीकी खामियों का बहाना बनाकर महिलाओं को भटकाया जा रहा है। श्री सोनी के अनुसार कई जिलों में भुगतान अनियमित हो चुका है और महिलाओं में असंतोष बढ़ रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार इस योजना को बोझ मानकर अनमने ढंग से चला रही है। जिस तरह से सरकार इस योजना से पल्ला झाड़ रही है, उससे अंदेशा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा महतारी वंदन योजना को अपने घोषणा पत्र से ही बाहर कर देगी।उन्होंने मांग की कि सभी पात्र महिलाओं को बिना भेदभाव इस योजना का लाभ मिले तथा आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments