E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही,शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने...

National : थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही,शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0)* के पर्यवेक्षण में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में ग्राम शिकारीटोला से आवेदक मोतीलाल डहरे ने थाना हाजिर आकर अनावेदक द्वारा वाद विवाद करने की शिकायत दिया

जिसकी जांच के दौरान अनावेदक देवा दास डहरे के द्वारा आक्रोशित होकर आवेदक को मेेरे विरूद्ध पुलिस में झूठा रिपोर्ट किये हो कहकर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की नीयत से प्रार्थी से वाद विवाद करने लगा जो पुलिस के द्वारा समझाने पर भी नहीं माना और मारपीट करने पर उतारू होकर उपद्रव करने पर अनावेदक देवा दास डहरे पिता रामदास डहरे उम्र 35 वर्ष ग्राम शिकारीटोला को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर अनावेदक को प्रतिबंधित करने धारा 126,135(3) बीएनएसएस का इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश किया गया है।

हेमंत वर्मा संवाददाता, राजनांदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments