भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों अलग-अलग मोर्चा में नियुक्ति का दौर चल रहा है इसी क्रम में प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी

जिसमें राजनांदगांव जिला अध्यक्ष अमलीडीह के पूर्व सरपंच भाजपा के मंडल महामंत्री दिलीप साहू को नियुक्त किया गया है दिलीप साहू से खास बातचीत किया हमारे संवाददाता हेमंत वर्मा ने दिलीप साहू ने बताया कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही कहा है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश की साय सरकार की योजनाओं को लेकर गांव तक जाएगी एवं संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
REPOTER : हेमंत वर्मा ,राजनांदगांव


