इस अवसर पर संगठन द्वारा अनेक सामाजिक, राष्ट्रहित एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश व जिला स्तर पर ध्वजारोहण, संगठनात्मक बैठकें, सम्मान समारोह, सेवा कार्य, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, गरीब एवं जरूरतमंदों को सहायता सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी का जीवन राष्ट्रसेवा, हिन्दू समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना ने सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष किया है।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह दिन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और संगठनात्मक एकता का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।संगठन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें तथा इस ऐतिहासिक दिन को सेवा, संकल्प और समर्पण के साथ मनाएं।


