सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ में शिवभक्ति का अनूठा पर्व बना है। अटूट आस्था के 1000 वर्ष अंतर्गत सोमनाथ में तीन दिवसीय कार्यक्रमों में श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक सहभागी हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले स्वाभिमान पर्व अंतर्गत शौर्य सभा-शौर्य यात्रा तथा ओमकार मंत्र आदि कार्यक्रमों को लेकर सोमनाथ परिसर में गुरुवार को अखंड ओमकार जाप तथा अखंड शिव भजन के कार्यक्रम प्रारंभ हुए। इन कार्यक्रमों में जूनागढ से योग बोर्ड की महिला सदस्यों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की महिला प्रतिनिधियों, योग-व्यायाम शिक्षकों तथा महिला कार्यकर्ताओं सहित 500 बहनों ने अखंड शिवधुन में भाग लिया। जब करताल, लोक कंठ के शिवभक्ति गीत भावमय रूप से गाए जा रहे थे, तब सोमनाथ मंदिर में आ रहे दर्शनार्थियों ने भी अखंड शिवधुन सुनकर श्रद्धा की भावना व्यक्त की। जूनागढ से विशेष बस सोमनाथ आई है। तीन दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों से शिवभक्त शिवधुन में सहभागी होने वाले हैं। गुरुवार को पहले दिन शिवधुन कार्यक्रम का समन्वय जूनागढ की युवा विकास अधिकारी श्री नीताबेन वाळा ने किया। योग बोर्ड की जोन को-ऑर्डिनेटर श्री चेतनाबेन गजेरा ने श्रद्धा के साथ कहा कि सोमनाथ में स्वाभिमान पर्व आध्यात्मिक भाव का पर्व बना है और इसमें सहभागी होने का आनंद है। उनके साथ को-ऑर्डिनेटर श्री सोनलबेन भी सहभागी हुईं।


