E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : राजनांदगांव के विकास की मजबूत नींव रखने वाले नेता हैं...

National : राजनांदगांव के विकास की मजबूत नींव रखने वाले नेता हैं डॉ. रमन सिंह : अशोक चौधरी

जिले के विकास में जिन नेताओं का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा उनमें पंडित किशोरी लाल शुक्ला और डॉ. रमन सिंह प्रमुख हैं। भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि जिले के निर्माण से लेकर आज के आधुनिक और सुव्यवस्थित राजनांदगांव तक की यात्रा मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
श्री चौधरी ने आगे कहा कि राजनांदगांव जिले के निर्माण का श्रेय पंडित किशोरी लाल शुक्ला को जाता है। वे एक दबंग और दृढ़ निश्चयी नेता थे, जो किसी भी लक्ष्य को ठान लेने के बाद उसे पूरा करके ही दम लेते थे। उनके प्रयासों से राजनांदगांव को जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ, जिसने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी। राजनांदगांव विधानसभा के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का कार्यकाल राजनांदगांव के लिए स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी डॉ. रमन सिंह ने विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डॉ. रमन सिंह की सबसे बड़ी उपलब्धियों में राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज की स्थापना शामिल है जिससे न केवल जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। इसके साथ ही राजनांदगांव की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं दिग्विजय स्टेडियम को नया स्वरूप देने का कार्य भी डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राजनांदगांव को एक्सीडेंट मुक्त बनाने की दिशा में भी डॉ. रमन सिंह ने ठोस कदम उठाए हैं। इसके तहत सर्विस लेन और अंडरपास ब्रिज के निर्माण के लिए सैकड़ों करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाई गई है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगी। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए नए-नए विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण भी कराया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक डॉ. रमन सिंह के विकास कार्य साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। राजनांदगांव का निवासी होने के नाते डॉ. रमन सिंह को विकास पुरुष कहना किसी भी प्रकार की अतिशयोक्ति नहीं है। उन्होंने न केवल राजनांदगांव बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। गरीबों के घरों में चूल्हे जलते रहें इसकी चिंता उन्होंने अपने कार्यकाल में की जिसका प्रमाण आज केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर लागू योजनाओं में देखने को मिलता है। यह डॉ. रमन सिंह की दूरदर्शी सोच की पुष्टि करता है। अंत में उन्होंने ने कहा कि राजनांदगांव वासियों की ओर से डॉ. रमन सिंह को उनके अतुलनीय योगदान और विकास कार्यों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments