E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : विकासखण्ड स्तरीय मितानीन सम्मान समारोह एवं विशाल स्वास्थ्य रक्त जाँच...

National : विकासखण्ड स्तरीय मितानीन सम्मान समारोह एवं विशाल स्वास्थ्य रक्त जाँच शिविर आज

डोंगरगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम आलीखुटा ग्राम पंचायत कोपेडीह में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 दिन शनिवार को विकासखण्ड स्तरीय मितानीन सम्मान समारोह एवं मंडल स्तरीय स्वास्थ्य एवं रक्त जाँच शिविर तुमडीबीड़ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती किरण वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रंजीता पड़ौती अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव द्वारा की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विकासखण्ड की मितानीन कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आयोजित स्वास्थ्य एवं रक्त जाँच शिविर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं आवश्यक परीक्षण की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जाँच सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रुबीना अंजुम अल्वी जनरल सेक्रेटरी प्रदेश महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ शामिल होंगी। समारोह की अध्यक्षता महेन्द्र यादव, सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा की जाएगी। समापन समारोह में श्री मदन साहू पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव, श्रीमती भूनेश्वरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़, भूचाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत नाथूनवागांव, लिकेश गंधर्व सरपंच ग्राम पंचायत आरगांव, की उपस्थिति रहेगी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्रीमती सरिता साहू सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव, बीरसिंग कंवर सरपंच ग्राम पंचायत कोपेडीह, सहित ग्राम पंचायत कोपेडीह एवं ग्राम आलीखुटा के समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments