E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : भारतीय रेलवे सलाहकार आलोक द्विवेदी का लगातार दौरा

National : भारतीय रेलवे सलाहकार आलोक द्विवेदी का लगातार दौरा


(नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे – ZRUCC) एवं सामाजिक कार्यकर्ता आलोक द्विवेदी इन दिनों निरंतर सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं भारतीय जनता पार्टी के जन-जन तक विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे निस्वार्थ भाव से समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा में सतत संलग्न हैं।इसी क्रम में आलोक द्विवेदी के काशी (बनारस) दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक से शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस मुलाकात में प्रदेश के विकास, सामाजिक कल्याण, गरीबों एवं लाचारों को हर संभव सहायता प्रदान करने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।


बैठक के दौरान भारतीय रेलवे की सुरक्षा, यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, रेल सेवाओं में सुधार तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर भी सार्थक संवाद हुआ। यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता, समयबद्ध सेवाएं एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर देश के चर्चित एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत शर्मा जी से भी विचार-विमर्श हुआ। चर्चा में सामाजिक मुद्दों, जनसमस्याओं, रेलवे से जुड़े विषयों तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से संवाद किया गया।इसके साथ ही आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुनः मजबूत सरकार बनने, सुशासन, विकास एवं सबका साथ-सबका विकास की नीति को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।यह संपूर्ण दौरा एवं मुलाकातें प्रेरणादायक रहीं, जिनका केंद्र बिंदु जनसेवा, सामाजिक समरसता, रेलवे सुधार और राष्ट्रहित रहा।

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments