E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : भाजपा चूहा निजात बिल्ली योजना बनाकर हर घर में बिल्ली...

National : भाजपा चूहा निजात बिल्ली योजना बनाकर हर घर में बिल्ली दिलाएंः कुलबीर

प्रदेश की सांय सरकार के शासनकाल में नित नए-नए कारनामें सामने आ रहे है जिस पर लोगों को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। छग विधानसभा के अध्यक्ष डा.रमन सिंह व गृहमंत्री विजय शर्मा के गृहजिले कवर्धा में सात करोड़ रूपए की सरकारी धान को चूहों द्वारा हजम करने का मामला सामने आया है जिस पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बयान जारी करते हुए कहा कि फर्जी तरीके से घिनौना षडयंत्र कर भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त हो चुकी है। ये भाजपा सरकार अब जीव-जंतुओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं और चूहों द्वारा करोड़ों के धान हजम कर देने का आरोप लगाया जा रहा है जो पूरी तरह से निराधार है। ऐसा तो नहीं कि फर्जी कर करोड़ों के धान 14 बड़े तथाकथित चूहा खा गए। सुशासन की दुहाई देने वाली भाजपा की सायं सरकार के एक भी जिम्मेदार नेता और मंत्री मुंह खोलने को तैयार नहीं है कि ऐसे गंभीर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही हो सके।


छाबड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बताएं कि क्या कवर्धा जिले में इतने चूहे (तथाकथित) है कि वे सात करोड के सरकारी धान खा गए, क्या लोगों के घर के राशन से लेकर और कई नुकसान करेंगे। भाजपा सरकार हर घर में बिल्ली योजना बनाई जाएं और हर घर में बिल्ली दिलवाया जाए ताकि सात करोड़ के धान खाने वाले तथाकथित चूहे को भगाया जा सके। किसानों से एक-एक दाना खरीदने का दावा करने वाली भाजपा सरकार आज कई किसानों से रकबा सरेंडर करा रही है जिससे कि किसान ज्यादा धान न बेच पाएं। किसानों की हित की बात करने वाली छग सरकार आज किसानों की परेशानी और माली हालत को बिगाड़ कर रख दी है।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments