E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : राजनांदगांव के ग्राम पनेका में अवैध धर्मांतरण का आरोप

National : राजनांदगांव के ग्राम पनेका में अवैध धर्मांतरण का आरोप

जिले के ग्राम पनेका में कथित रूप से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण गतिविधियां संचालित होने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पनेका में एक आवासीय प्रयोजन हेतु स्वीकृत भूमि पर चर्च का निर्माण कर प्रत्येक रविवार को लगभग 300 से अधिक हिंदू नागरिकों की प्रार्थना सभा कराई जा रही है। आरोप है कि यह सभा प्रारंभ में 1–2 व्यक्तियों से शुरू हुई थी जो अब निरंतर बढ़कर सैकड़ों तक पहुंच गई है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जिस भूमि पर चर्च भवन बनाया गया है उसकी अनुमति आवासीय प्रयोजन के लिए दी गई थी। यह भूमि श्रीमती रूबी दान जो कि कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की प्राचार्या बताई जा रही हैं के नाम पर खरीदी गई थी। ग्राम सभा द्वारा आवासीय उपयोग की अनुमति दिए जाने के बावजूद इस भूमि पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चर्च भवन खड़ा कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि चर्च में आने वाले अधिकांश लोग हिंदू समुदाय से हैं जिन्हें कथित रूप से प्रलोभन, लालच और सहायता का वादा कर प्रार्थना सभा में बुलाया जा रहा है। गरीब परिवारों की महिलाओं की मजबूरी का लाभ उठाया जा रहा है कम उम्र के बच्चों को भी प्रलोभन देकर शामिल किया जा रहा है लोगों के घर-घर जाकर उन्हें रविवार की प्रार्थना सभा में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.


इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। हिंदू जागरण मंच ने यह भी संदेह जताया गया है कि चर्च भवन निर्माण में प्रयुक्त धनराशि विदेशी स्रोतों से आई हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन को देखकर स्पष्ट होता है कि इसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपये या उससे अधिक की लागत आई होगी। मांग की गई है कि यह जांच की जाए कि फंडिंग कहां से आई किन-किन माध्यमों से धन प्राप्त हुआ क्या इसमें विदेशी संस्थाओं या व्यक्तियों की भूमिका है। हिंदू जागरण मंच ने यह भी मांग की है कि ग्राम पनेका के इस चर्च और डेविड चाको नामक व्यक्ति के बीच किसी प्रकार के संबंध की जांच की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि किसके संरक्षण में यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। प्रशासन से मांग की गई है कि प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा में शामिल होने वाले सभी लोगों की सूची तैयार की जाए जिन लोगों ने दूसरों को बुलाने के लिए उनके घरों का दौरा किया उनके बयान लिए जाएं धर्मांतरण से जुड़े सभी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की जाए। हिंदू जागरण मंच ने यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि कुछ ऐसे लोग जिन्होंने जाति के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त कीनबाद में धर्म परिवर्तन कर चुके हैं और अब भी उसी जातिगत लाभ के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। मांग की गई है कि ऐसे सभी लोगों की प्रदेश स्तर पर सूची बनाई जाए धर्म परिवर्तन के बाद भी जातिगत लाभ लेने वालों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। सरकार इस संबंध में सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रकाशित करे। हिंदू जागरण मंच ने धर्मापुर में दर्ज धर्मांतरण के मामले का हवाला देते हुए कहा है कि जिस प्रकार वहां एफआईआर दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई उसी प्रकार पनेका में स्थित इस आवासीय प्रयोजन की बिल्डिंग को भी तत्काल बंद किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए हिंदू जागरण मंच ने कहा है कि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को भी इस विषय में विस्तृत संदेश/ज्ञापन भेजा जाएगा ताकि प्रदेश स्तर पर इस कथित धर्मांतरण नेटवर्क पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments