E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : थाना डोंगरगांव द्वारा अभियान ‘‘खाकी आईज’’ की शुरूवात हेतु ली...

National : थाना डोंगरगांव द्वारा अभियान ‘‘खाकी आईज’’ की शुरूवात हेतु ली गई बैठकथाना क्षेत्र में सुने मकान की निगरानी रखने अभियान ‘‘खाकी आईज’’ प्रारम्भ


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक द्वारा अपराधो की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुने मकानो की सुरक्षा के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रो के सुने मकानो की निगरानी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।


जिसके तारतम्य में आज दिनांक 20.01.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा थाना में अभियान ‘‘खाकी आईज’’ के तहत थाना क्षेत्र के सुने मकान की निगरानी रखने एवं सुने मकान की सूचना पुलिस थाना में देने के संबंध में आवश्यक बैठक थाना डोंगरगांव में आयोजित की गई जिसमें नगर पंचायत के सभी वार्ड मेंबर्स, अध्यक्ष, गणमाण्य नागरिक, पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में बताया गया कि, घर से बाहर जाते वक्त यदि रात्रि में घर सुना है तो सुरक्षा के सारे उपकरण और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के बाद, फार्म में छोटी सी जानकारी भरकर थाने में देवे ताकि रात्रि गस्त के दौरान पुलिस उस सूने मकान को विशेष निगरानी में रख सकेगी इस योजना का लाभ उन्हे प्राथमिकता से दिया जावेगा जो सक्षम व्यक्ति अपने घर सीसीटीव्ही कैमरा लगवऐंगे तथा वार्ड मेंबर्स से भी अपने वार्ड में कम से कम चार जगह कैमरा लगवाने की अपील की गई है। मकान मालिको से भी किरायेदारो की जानकारी अविलंब थाना में जमा करने अनुग्रह व समझाईश दी जाकर फार्मेट दिया गया।

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments