प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने पर ग्राम पंचायत कोपरो के सचिव को माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंचायत स्तर पर किए गए अनुकरणीय कार्य और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन का प्रतीक माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक दिलीप शुक्ला ने ग्राम पंचायत सचिव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समयबद्ध, ईमानदार और समर्पित कार्य करने वाले अधिकारियों को मिलने वाला यह सम्मान पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायी कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।

दिलीप शुक्ला ने कहा कि जब ग्रामीण स्तर पर विकास योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाता है, तो उसका सीधा लाभ जरूरतमंद जनता तक पहुंचता है और शासन की मंशा भी सफल होती है। ऐसे कर्मठ अधिकारियों को सम्मानित किया जाना पूरे सिस्टम के लिए सकारात्मक संदेश है।
इस मौके पर श्री सपना ने भी कहा कि अच्छे और ईमानदार कार्य करने वालों को जब सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलता है, तो यह अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा बनता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव को मिला यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी पंचायत और पंचायती राज व्यवस्था के लिए गौरव की बात है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित होते देख संगठन को भी गर्व की अनुभूति होती है, और ऐसे प्रयासों को आगे भी प्रमुखता से उजागर किया जाएगा।


