E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रतिदिन रामचरितमानस का गायन वादन किया...

National : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रतिदिन रामचरितमानस का गायन वादन किया जा रहा है राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेश दत्त मिश्रा भी शामिल हुए

अंचल की जीवनदायनी शिवनाथ नदी तट पर स्थित ग्राम दर्री ब्रम्हचारी धाम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन से आलोकित हो रहा है ,आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी के संरक्षण एवं सानिध्य में पांच कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ दिनांक 23 जनवरी बसंत पंचमी को कलश यात्रा मंडप के साथ शुभारंभ हुआ प्रधान यज्ञाचार्य पंडित बसंत तिवारी ग्राम पटेली जिला बालोद के निर्देशन में सहयोगी पंडित जनों के द्वारा यज्ञ की आहुति प्रारंभ होगी प्रति दिन यज्ञ विधानानुसार दैवीय कर्म संपादित होंगे
इस अवसर पर राज्य श्रम मंडल के अध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेश दत्त मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए एवं संत त्रिलोचन ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लिया,


संगीत मय रामरंग से श्रद्धालु हो रहे सराबोर
यज्ञ मीडिया प्रभारी विमल जैन ने बताया कि प्रति दिन दोपहर 12 बजे भोजन भंडारा के पश्चात दोपहर 1,,30 बजे से 4 ,,30 बजे तक संगीत मय रामरंग के तहत छतीसगढ़ की ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां प्रस्तुति दें रही है जिसके तहत दिनांक 28 जनवरी को मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा जिला धमतरी प्रेमलाल साहू मुख्य व्याख्याकार अपनी टीम के साथ शानदार राम कथा गीत भजन के माध्यम से प्रस्तुति दिया जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया इसी तरह ,29 जनवरी को चोला माटी के हे राम रंग छत्तीसा ग्रुप राजनांदगांव जिसमें श्रीमती पूनम विराट राष्ट्र पति पुरस्कृत एवं हिमाचल प्रसाद के द्वारा प्रस्तुति होगी , 30 जनवरी को उमाशंकर मानस परिवार डीपरा पारा दुर्ग लोक गायक कुलेश्वर ताम्रकार एवं ममता देशमुख जी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति देंगे ,31 जनवरी को प्रभु के संग मानस एवं भजन संकीर्तन लाल बहादुर नगर प्रभु सिन्हा जी प्रस्तुति देंगे दिनांक 01 फरवरी को हनुमंत कृपा मानस परिवार अछोली जिला।बालोद नौतम दास मानिक पुरी जी की प्रस्तुति के साथ श्री राम रंग आयोजन का समापन होगा ,आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी के पावन संरक्षण में होने जा रहे इस यज्ञीय आयोजन के तहत अंचल के श्रद्धालु एवं आमंत्रित संत जनों के द्वारा अनवरत अखंड राम नाम संकीर्तन भी जारी रहेगा ,दिनांक 01 फरवरी रविवार को गो पूजन विसर्जन एवं भव्य शोभा यात्रा के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी जी ने इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री भरत वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी भाजपा नेता गुलशन हिरवानी आईंरा पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा अनुप सोनी सहित तुलसी मानस परिवार के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालुगण शामिल हुए.

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments