E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : गणतंत्र दिवस पर वर्णी ग्राम हंसेरा में ध्वजारोहणसक्रिय कार्यकर्ता एवं...

National : गणतंत्र दिवस पर वर्णी ग्राम हंसेरा में ध्वजारोहणसक्रिय कार्यकर्ता एवं प्रतिभाओं का सम्मान

वर्णी ग्राम हंसेरा /- वर्णी संस्थान विकास सभा जनकल्याण समिति एवं विचार संस्था सागर के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) सोमवार को वर्णी ग्राम हंसेरा में झंडारोहण एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान वर्णी स्मारक से कार्यक्रम संपन्न हुआ।राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्णी ग्राम हंसेरा में वर्णी स्मारक में, सैकड़ो लोगों कि उपस्थिति में झंडारोहण सागर से वर्णी संस्थान संरक्षक डॉ.पी.सी. जैन महामंत्री उदासीन आश्रम,डॉ शिखर चंन्द जैन मड़ावरा झंडारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा ध्वज के सम्मान में रंगोली एवं देशभक्ति के गीत,नारे से ग्राम गूंजमान रहा। इस अवसर पर वर्णी विकास सभा एवं विचार संस्था सागर के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता एवं स्मारक के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जिसमें डॉ. पी सी जैन सागर, डॉ. शिखर चंद जैन, डी.के सराफ ,राजीव जैन मड़ावरा, अनिल जैन भोपाल, छत्रपाल सिंह सरपंच, स्मारक व्यवस्थापक एवं गांव की कक्षा दसवीं की प्रतिभावान छात्रा रुक्मणी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वय संयोजक मनीष विद्यार्थी, राजकुमार जैन कर्द, आभार महामंत्री कैलाशचंद्र जैन टीला ने माना।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. पीसी जैन ने बताया की वर्णी जी भले ही इस ग्राम में जन्म लिया हो, लेकिन पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इनका नाम जाना जाता हैं।
डॉ. शिखर चंद्र जैन ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य हैं कि हमारे नगर का नाम वर्णी जी की कर्म भूमि के नाम से जाना जाता हैं। डी.के सराफ ने बताया की नगर मड़ावरा में 30 वर्षों से वर्णी विद्यालय चल रहा है और एक और विद्यालय की निर्माण कार्य चल रहा है, वर्णी जी ने 100 से ज्यादा विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया और इस क्षेत्र का नाम रोशन किया।वह बुंदेलखंड के गांधी के नाम से भी प्रसिद्ध रहें। स्वतंत्रता संग्राम में सहभागिता के अनेक संस्मरण वर्णी जी के हैं । इस कार्यक्रम की स्मारक के अधिष्ठाता पं. जीवंधर शास्त्री जबलपुर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत जैन शास्त्री, मुख्य संयोजक चंद्रेश शास्त्री भोपाल सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

सादर प्रकाशनार्थ

मनीष विद्यार्थी सागर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments