E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संपूर्ण देश में दिनांक 7...

National : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संपूर्ण देश में दिनांक 7 फरवरी 2026 को मेघा एमएसएमई क्रेडिट आउटरेज कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम की श्रृंखला में आज अहमदाबाद में अहमदाबाद क्षेत्र एवं गांधीनगर क्षेत्र के द्वारा संयुक्त एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय से बैंक के महाप्रबंधक श्री सुहेल अहमद जी उपस्थित थे इस अवसर पर अहमदाबाद एवं गांधीनगर क्षेत्र के हितग्राहियों को रुपए करोड़ के ऋण विभिन्न एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत रुपए 350 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत एवं सैद्धांतिक स्वीकृति के रूप में स्वीकृत किये गए एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए.

इन ऋण की स्वीकृति में स्वीकृति पत्र लीड जेनरेशन एवं सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र शामिल हैं साथ ही महाप्रबंधक श्री सुहेल अहमद जी ने अहमदाबाद की विभिन्न एमएसएमई यूनिटों पर जाकर ग्राहकों से मुलाकात की.लेख है कि सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग संबंधी विविध व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु हर प्रकार की योजनाएं लागू की गई है. इस अवसर पर ग्राहकों ने बैंक द्वारा प्रदान की गई सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया. इस अवसर पर श्री एमएसएमई डीएफओ कार्यालय से श्री डी. टी .सोलंकी, श्री अपूर्व शाह उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्सैं, श्री जयदीप चौधरी साइबर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस उपस्थित थे. साथ ही इस अवसर पर बैंक द्वारा साइबर धोखाधड़ी और उससे बचने के उपाय, वित्तीय जागरूकता संबंधी अभियान जैसे वीडियो केवाईसी अनक्लेमड डिपॉजिट आदि की जानकारी भी ग्राहकों को प्रदान की गई. इस अवसर पर बैंक की और से अंचल प्रमुख श्री सुनील कुमार सरकार क्षेत्रीय प्रमुख अहमदाबाद श्री गौरव कुमार जैन क्षेत्रीय प्रमुख गांधीनगर श्री चंदन कुमार झा जी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments