मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अंबाजी में जगत जननी मां अंबा के पावन दर्शन कर मां के चरणों में शीश झुकाए।

मुख्यमंत्री ने राज्य की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री अंबाजी कॉरिडोर के प्रथम चरण के कामों के शिलान्यास के लिए अंबाजी की यात्रा पर थे, उस दौरान उन्होंने अंबाजी मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा अर्चना की।


