फील परमार्थम आश्रम में रह शालिनी जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सक्षम जन फाउंडेशन के सदस्यों ने आश्रम में पहुंचकर वहाँ रह रहे 90 बुजुर्गों के भोजन की व्यवस्था कर शालिनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और फील परमार्थ के अमित भाई और उनके साथियों के कार्यो की सराहना की समय समय पर सक्षम जन फाउंडेशन के सदस्य विभिन्न संस्थाओं में जाकर ज़रूरतमंदों दिव्यांगों बुजुर्गों की सेवा करते हे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन सिंघल ने बताया की सक्षम जन फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता सेवा कार्य में अग्रणी रहते है विमला जैन नीमा मोहन पनरिया पूजा जैन शशांक जैन संध्या साहू मोजे राम नम्मू दास मानिकपुरी सदस्यों ने सेवा प्रदान की.



