E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : पुष्कर में हनुमंत कथा को लेकर ब्यावर में व्यापक जनजागरण,...

National : पुष्कर में हनुमंत कथा को लेकर ब्यावर में व्यापक जनजागरण, प्रचार बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न


ब्यावर। बागेश्वर धाम के पूज्य पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से 23 से 25 फरवरी 2026 तक तीर्थराज पुष्कर में आयोजित होने वाली भव्य हनुमंत कथा को लेकर ब्यावर शहर में व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया गया। कथा के सफल आयोजन एवं अधिकतम श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू का प्रतिनिधि मंडल ब्यावर पहुँचा और शहरभर में धर्मप्रेमी नागरिकों से संपर्क साधा।


प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संघ अध्यक्ष अजय शर्मा (पूर्व न्यायाधीश) ने किया। उनके साथ डॉ. कुलदीप शर्मा (संस्थापक, के जी स्टोन हॉस्पिटल अजमेर), इंजीनियर अशोक शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शैतान सिंह रावत एवं प्रकाश किशोरी खन्ना उपस्थित रहे। ब्यावर प्रचार-प्रसार संयोजक आनन्द सोनी के समन्वय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सामाजिक संगठनों में जनसंपर्क किया गया। परंपरानुसार पीले चावल भेंट कर सनातनी बंधुओं को ससम्मान आमंत्रित किया गया। शेष टीम पूर्व में ही ब्यावर पहुँचकर घर-घर संपर्क अभियान में सक्रिय है।


बी.एल. सोनी स्कूल, विजयनगर रोड, ब्यावर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शहर के अनेक धर्मप्रेमी कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक में मुकेश कुमार, जितेंद्र कवरिया, भागचंद भडाना, बीटू रावत, कुलदीप कवरिया, मुकेश सोनी एवं कुलदीप बोहरा सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं ने सहभागिता की। प्रचार-प्रसार संयोजक आनन्द सोनी ने बताया कि कथा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में टीमों का गठन किया गया है।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हनुमंत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करने का माध्यम है। पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित यह कथा प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। चर्चा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए परिवहन व्यवस्था, समूह पंजीकरण, अनुशासन व्यवस्था तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार की रणनीति तय की गई।सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अधिकाधिक परिवारों तक निमंत्रण पहुँचाकर बड़ी संख्या में पुष्कर पहुँचेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments