E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNATIONAL : वैलेंटाइन वीक में 'खूनी इश्क' का अंत: पत्नी ने क्रिकेट...

NATIONAL : वैलेंटाइन वीक में ‘खूनी इश्क’ का अंत: पत्नी ने क्रिकेट बैट और हथियार से पति का किया मर्डर, प्रेमी ने दिया साथ

मंडला पुलिस ने सुमित काछी हत्याकांड का खुलासा किया है. पत्नी जमुना ने अपने प्रेमी सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ मिलकर पति की क्रिकेट बैट और धारदार हथियार से हत्या कर दी और लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी.MP की मंडला पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है. यह हत्याकांड किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इस हत्याकांड में पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है.

दरअसल, मंडला जिला के थाना टिकरिया इलाके में 14 फरवरी को कूड़ामैली गांव के पास मधुवन ढाबा के आगे एक युवक का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली. मृतक की पहचान जबलपुर के सुमित काछी के रूप में हुई. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की तो पहले उसने लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही पुलिस के सामने टूट गई और पूरे मामले से पार्द हटा दिया.

महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ संबंध था. आपत्ति जताने पर उसने यह हत्या की साजिश रची. मृतक की पत्नी ने जो कहानी पुलिस को बताई उसके मुताबिक उसका पड़ोसी सूर्यकांत के साथ संबंध था लेकिन पति इस पर आपत्ति करता था जिससे नारा होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी.

आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि तयशुदा समय पर वह अपने पति को लेकर 11 फरवरी की शाम जबलपुर से मंडला की तरफ आई. मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से मौजूद था. इस दौरान इनका आपस में वाद-विवाद हुआ. विवाद के दौरान सूर्यकांत ने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला कर दिया. इसके बाद उसकी पत्नी ने सहारा देने के बहाने धारदार हथियार से वार कर सुमित की हत्या कर दी और शव को फेंककर फरार हो गए.

13 फरवरी को मृतक के भाई ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई और भाभी पर शक जताया. पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments