आज के जमाने में शादी समारोह या किसी भी खुशी के अवसर पर डीजे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है लेकिन कई बारगी कुछ युवा नशे में मशगूल होकर डीजे जोकि लाखों की लागत से बनाया गया साउंड सर्विस को तोड़फोड़ डालते हैं उससे डीजे संचालकों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है लेकिन अब उसकी चिंता नहीं है डीजे में अगर तोड़फोड़ हो जाती है तो उसके लिए रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध है डोंगरगांव में देवांगन डीजे सर्विसिंग सेंटर का जाएजा लिया हमारे संवाददाता हेमंत वर्मा ने डीजे सर्विस संचालक ने बताया कि डीजे में तोड़फोड़ हो जाने के बावजूद उन्हें बनाने की गारंटी उनके द्वारा दी जाती है उन्होंने शासन प्रशासन से भी मांग की है कि डीजे बजाने की समय सीमा बढ़ाया जाए क्योंकि डीजे लाखों रुपए की लागत से तैयार की जाती है लेकिन सरकारी बंदिश होने की वजह से डीजे संचालकों को कई बार बहुत नुकसान झेलना पड़ता है.

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव


