E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : पयागपुर ब्लॉक में राज्य आजीविका मिशन कैडर संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

National : पयागपुर ब्लॉक में राज्य आजीविका मिशन कैडर संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

कल पयागपुर ब्लॉक में राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित कैडर संवाद कार्यक्रम में भारत सरकार के रेलवे बोर्ड के सलाहकार श्री आलोक द्विवेदी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी (BDO) द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 150 समूह सखियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा की गई तथा समाज के अंतिम पंक्ति तक जागरूकता पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।


खंड विकास अधिकारी द्वारा श्री द्विवेदी जी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
श्री द्विवेदी जी ने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को शीघ्र ही ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और गरीब एवं अशिक्षित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है।BDO के साथ वार्ता के दौरान श्री द्विवेदी जी ने समूह सखियों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि—“सही प्रशिक्षण ही महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और योजनाओं से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम बनेगा।”उन्होंने पयागपुर ब्लॉक की कार्यप्रणाली एवं सक्रियता की सराहना करते हुए इसे एक उत्कृष्ट मॉडल बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments