सागर/- बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनिमयन ) अधिनियम 1986, संशोधित अधिनियम 2016 एवं 2017 के प्रावधानों को नियोजकों एवं सामान्य जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय सागर द्वारा 23 फरवरी को जागरूकता रैली एवं जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ यातायात चौकी कटरा बाजार में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा जी एवं किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

रैली यातायात चौकी से शुरू होकर कटरा मस्जिद से होते हुए तीन बत्ती पहुंची एवं तीन बत्ती से वापस यातायात चौकी पहुंची, जहां पर श्री मति किरण शर्मा एवं श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला के उद्बोधन के साथ रैली का समापन किया गया। रैली में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा बैनर, तख्तियों, एवं नारों के माध्यम से सभी लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं बाल श्रम नियोजित नहीं करने हेतु जागरूक किया गया । रैली के सफल आयोजन में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमति किरण शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला, युवा विकास मंडल एनजीओ, कृषक सेवा संघ एनजीओ, शिव साईं महिला सेवा संघ एनजीओ, म प्र जन अभियान परिषद, चाइल्ड लाइन एनजीओ, भारतीय बीड़ी मजदूर संघ एनजीओ, के अधिकारियों एवं वॉलेंटियर एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा रैली को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। अंत में श्री पीके जैन प्र सहायक श्रम पदाधिकारी द्वारा सभी सहभागियों का आभार प्रकट करते हुए रैली का समापन किया गया।
REPOTER : मनीष विद्यार्थी सागर


