अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ द्वारा मध्यप्रदेश के सुवासरा में राष्ट्र स्तरीय शक्ति रत्न महिला पत्रकार सम्मान एवं कलमवीर पत्रकार अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मातृशक्ति के करकमलों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह का संयोजन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती जया बघेल एवं पंकज बैरागी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। संघ के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री विजय सिंह पंचोलिया की विशेष उपस्थिति रही, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दाहोद से पधारे संतश्री उपस्थित रहे। मंच पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान महिला इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष जया बघेल की अनुशंसा पर विजय सिंह एवं पंकज बैरागी द्वारा मंच से विभिन्न पदों की घोषणा की गई, जिसमें राजु गुप्ता को राष्ट्रीय सह सचिव, राहुल शर्मा को मध्यप्रदेश सह सचिव, दिलीप बुदीवाल (खाचरोद) को मध्यप्रदेश सचिव, केलाश चन्द्र को मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष तथा संदीप धावरे (खाचरोद) को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। घोषणा के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने जया बघेल सहित संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर खाचरोद के गोपाल कपूर एवं नागदा के पत्रकार राजेश सकलेचा (संस्थापक, नागदा जर्नलिस्ट क्लब), अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल, सचिव दीपक जैन, डॉ. राहुल शर्मा, दिनेश सोलंकी, राजु गुप्ता, समाजसेवा एवं पत्रकारिता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले निलेश मेहता तथा जीवनलाल जैन (चायवाले) सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों को समाज सेवा एवं पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान हेतु कलमवीर सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई जया बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ओ. सिंह पंसोरिया, राष्ट्रीय महासचिव महिला इकाई शारदा चौहान सैनी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मिथिलेश कुमार पाठक, नागदा जर्नलिस्ट क्लब के संस्थापक राजेश सकलेचा, अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल, सचिव दीपक जैन, दिनेश सोलंकी, जीवनलाल जैन, राकेश शर्मा, निलेश मेहता, गिरधारीलाल गेहलोत, शंभु राठौर, गौरव कपूर सहित अनेक पत्रकारगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आकर्षण सात वर्षीय बालक रुद्र रहा, जिसने अपनी ओजस्वी वाणी में देशभक्ति कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया। समारोह के उपरांत गगन बोहरा, डॉ. घनश्याम शर्मा, लोकेश चौहान, नवीन शर्मा, निखिल राठौर, अभिषेक पहाड़िया, गिरीश शर्मा, अनिल प्रजापत, अंशुल छोरिया, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. अखिल खान, धीर शर्मा, राजमल कुमरावत, डॉ. मंगलेश बैरागी सहित इष्ट मित्रों ने मनोनीत पदाधिकारियों एवं सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी है, जो समाज को जागरूक, संगठित एवं उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समारोह का समापन राष्ट्रहित एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ हुआ।
REPOTER : नागदा से जीवनलाल जैन


