E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त...

National : माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त एनएफएसयू के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के “मुख्य अतिथि” होंगे

माननीय उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी एवं गुजरात उच्च न्यायायल के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती सुनिता अग्रवाल “सम्माननीय अतिथि” के रूप में उपस्थित रहेंगे ‘पद्मश्री’ से सम्मानित डॉ. जे.एम. व्यास दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान करेंगे

राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गांधीनगर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह दिनांक 27 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के “मुख्य अतिथि” के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक अवसर पर श्री हर्ष संघवी, माननीय उप मुख्यमंत्री, गुजरात एवं माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती सुनिता अग्रवाल, मुख्य न्यायाधीश, गुजरात उच्च न्यायायल “सम्माननीय अतिथि” के रूप में उपस्थित रहेंगे। एनएफएसयू के कुलपति और भारत के वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक ‘पद्मश्री’ से सम्मानित डॉ. जे.एम. व्यास दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान करेंगे।

प्रो. (डॉ.) एस.ओ. जुनारे, परिसर निदेशक, राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर ने बताया कि चतुर्थ दीक्षांत समारोह के तहत विश्वविद्यालय के कुल 1799 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत 17 विद्यार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। एनएफएसयू के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 52 स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रो. (डॉ.) जुनारे ने आगे कहा कि इस दीक्षान्त समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गांधीनगर के परिसर में डिजिटल प्रणाली आधारित अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र न्यायिक प्रक्रियाओं में तकनीकी नवाचार, पारदर्शिता और त्वरित समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह केंद्र न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर विवाद समाधान की प्रक्रिया को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाएगा।

दीक्षांत समारोह में ज़िम्बाब्वे, साउदी अरेबिया सहित कई देशों के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एवं एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य, विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, छात्र और अभिभावक भी दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे।

प्रो. (डॉ.) एस.ओ. जुनारे
(परिसर निदेशक)
राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments