तत्कालीन राजनांदगांव जिले एवं वर्तमान में मानपुर मोहला एवं अंबागढ चौकी जिले के आदिवासी अंचल ब्रह्मण लंजिया की रॉ टेलेंट के रूप में टेलेंट सर्च अभियान से चयनित सुनयना निषाद का चयन सशस्त्र सीमा बल में ।
बास्केटबॉल की नर्सरी राजनांदगांव की एक और रॉ टेलेंटेड प्लेयर के रुप में चयनित वनांचल की बालिका बास्केटबॉल खिलाडी का चयन सशस्त्र सीमा बल में हो गया है।
अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव के द्वारा प्रशिक्षित राजनांदगांव का यह सेंटर वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के के आदिवासी ,पिछड़ा वर्ग एवं गरीब तबकों के खिलाड़ियों को तैयार करने एवं उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए देश में जाना जाता है ।कालवा राजेश्वर राव छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को चयनित कर उचित प्रशिक्षण प्रदान करते है।इसी कडी 2012-13 में अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने तात्कालीन राजनांदगांव जिले मानपुर में वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को खोजने के लिए टेलेंटे सर्च का आयोजन किया था। इस चयन ट्रायल में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्राम्हण लंजिया के शिक्षक पवन साहू अपने साथ अपने विद्यालय की कई बालिकाओं को चयन ट्रायल्स के लिए लेकर आयें थे। इन्हीं बालिकाओं में से एक बालिका सुनयना निषाद को उसकी उंचाई और स्पीड को देख कर चयनित किया था। तत्पश्चात उस बालिका को लेकर उनके शिक्षक पवन साहू उसे लेकर राजनांदगांव आये थे। उस बालिका को अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं उनकी पत्नी कालवा राधा ने स्वयं के खर्च पर उन्हें राजनांदगांव में रखकर उन्हें ट्रेनिंग देना प्रारंभ किया और सुनयना निषाद का निःशुल्क एडमिशन युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में कराया। वनांचल की सुनयना ने बहुत जल्द अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।और जल्दी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण ,सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता । इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव ने सुनयना निषाद को भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव की चयन ट्रायल्स दिलवायी उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव की आवासीय योजना में हो गया । इसके पश्चात राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव ने उन्हें साइंटिफिक रुप से ट्रेनिंग देना प्रारंभ किया । सिस्टेमेटिक ट्रेनिंग एवं प्रापर डाइट के कारण सुनयना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना शुरू किया ।

उन्होंने विभिन्न सब जुनियर ,जुनियर एवं सिनियर राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ।उन्होंने सब जुनियर जुनियर एवं सिनियर नेशनल शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक पदक जीते इसके अतिरिक्त विभिन्न सीबीएसई क्लस्टर एवं नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ।उन्होंने नासिक में आयोजित सब जुनियर नेशनल बास्केटबॉल चेम्पियनशीप में रजत पदक जीता । स्कूली शिक्षा समाप्त होने और भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव से निकलने के पश्चात सुनयना निषाद को राव दंपत्ति ने अपने घर पर रखकर उनकी ट्रेनिंग प्रारंभ रखी एवं उन्होंने सुनयना कख एडमिशन निःशुल्क आई टी एम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में करवाया । सुनयना ने लुधियाना में आयोजित सिनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता । इसके अतिरिक्त सुनयना ने सर्बिया में आयोजित 3×3 विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता और क्रोएशिया में आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लिया । साथ ही साथ उन्होंने लुधियाना ,भावनगर उदयपुर ,चैन्नई में बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न सिनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया । उन्होंने भावनगर में आयोजित नेशनल गेम्स में भी भाग लिया ।
उन्होंने आई टी एम यूनिवर्सिटी ग्वालियर का प्रतिनिधित्व करते हुये विभिन्न पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक और दो बार रजत पदक जीता। उन्होंने खेलों इंडिया युथ गेम्स और खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लिया । उनकी प्रतिभा को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB), ने उन्हें खेल कोटे के लिए दिल्ली ट्रायल्स के लिए बुलाया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें खेल कोटे से चयनित किया है। वे उक्त नौकरी को ज्वाइन करने के लिए लखनऊ जा रही है ।इस उपलब्धि पर सुनयना निषाद उनके परिजनों और उनके प्रशिक्षक द्वय कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों एवं खिलाडिय़ों ने बधाईयाँ दी है।


