E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन......

National : सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन……


डोंगरगांव

‎विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह के अंतर्गत देश के वरिष्ठ साहित्यकार रुद्रनारायण पाणीग्राही को चतुर्थ सरस्वती साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। नेताजी आनंद सिंघानिया की पावन स्मृति में विगत सात वर्षों से विभिन्न साहित्यिक सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में इस वर्ष सातवां साहित्य रत्न सम्मान युवा गीतकार भरत द्विवेदी को व प्रथम पत्रकारिता रत्न सम्मान सुप्रसिद्ध पत्रकार तृप्ति सोनी को प्रदान किया गया।
‎मोहम्मद अज़ीम खान स्मृति प्रथम उर्दू साहित्य रत्न सम्मान युवा शायर इरफ़ानुद्दीन इरफ़ान ने अर्जित किया।

‎अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार नर्मदा नरम व उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष नजमा अज़ीम खान ने उपरोक्त सम्मानों के अंतर्गत सम्मानित होने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान चिन्ह व नगद धनराशि प्रदान कर उन्हें अलंकृत किया। उक्त सम्मानों के इतर प्रदेश के सोलह युवा उभरते साहित्यकारों मिनेश साहू, सौरभ आचार्य, डॉ. विभाषा मिश्रा, भावेश देशमुख, ज्ञानेश साहू, जीवन जायसवाल, अनीस अरमान, मुकेश सिंघानिया, ईश्वर साहू बंधी, मुकेश सिंघानिया, गौरव राठौर, सूरज प्रकाश डडसेना, गजेंद्र कुमार साहू, डॉ. शुभा मिश्रा कनक, डोंगरगांव के पत्रकार घनश्याम साव व निधि तिवारी नीति को भी सरस्वती नव लेखक सम्मान से अलंकृत किया गया।



‎दो महत्वपूर्ण परिचर्चा सत्रों में सुप्रसिद्ध लेखक एवं इतिहासकार डॉ. परिवेश मिश्रा, पुरातत्वविद राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार राजीव रंजन प्रसाद एवं वरिष्ठ लेखक शिवकुमार पाण्डेय ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के इतिहास संस्कृति व पर्यटन पर अपना सार्थक व्यक्तव्य प्रस्तुत किया. वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल द्विवेदी एवं युवा लेखिका डॉ. शुभा मिश्रा ‘कनक’ ने सूत्रधार के रूप में बेहद रोचक ढंग से सत्रों का संचालन किया। आमंत्रित वक्ताओं द्वारा प्रदत्त विभिन्न तथ्यात्मक जानकारियों ने श्रोताओं को आवाक करके रख दिया।
‎‎कर्यक्रम का शुभारंभ ‘हुनर का मंच’ के माध्यम से श्रेया चक्रवर्ती, खुमार निर्मल, मिनेश साहू, आकर्ष दीवान, नितेश ठाकुर, रंजीत सिंह, पुष्पराज केसरी, हेमंत साहू, गोपा शर्मा व सौरभ आचार्य की विविध काव्य, लोकगीत, गायन व श्लोक की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से हुआ।


‎‎इस समारोह के आयोजक श्री साईनाथ फाउंडेशन के संस्थापक युवा लेखक एवं संस्कृतिकर्मी आशीष राज सिंघानिया सहित युवा कवि भावेश देशमुख व लोकप्रिय शायर हर्षराज हर्ष ने विविध सत्रों का सटीक संचालन किया। अंत में सरस्वती बुक्स के संचालक आकाश महेश्वरी ने शहर के तमाम साहित्यप्रेमियों, मीडियाकर्मियों व उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया व निरंतर ऐसे गुणवत्तायुक्त आयोजनों की श्रृंखला के संकल्प को दोहराया।


‎‎समारोह में वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व लेखक भागवत जायसवाल, उप सचिव संस्कृति व पर्यटन रूचि शर्मा, अपर कलेक्टर अरुण वर्मा, नाचा – अमेरिका के संस्थापक गणेश कर, वरिष्ठ साहित्यकार अरुण कुमार निगम, वरिष्ठ लेखिका शकुंतला तरार, देश के लोकप्रिय गीतकर अमन अक्षर, जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एच पी सिन्हा, जनसम्पर्क अधिकारी आमना मीर, यूनिसेफ़ से सम्बद्ध खुशबू खुशरंग, लोक गायक प्रांजल सिंह राजपूत सहित अनेक गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments