E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : खैरागढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी...

National : खैरागढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

खैरागढ़—भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इंडिया एआई इंपेक्ट समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शुक्रवार को खैरागढ़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाए। पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय सम्मान और गरिमा की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है।


महिला मोर्चा की नेताओं ने कांग्रेस के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए ऐसे कृत्यों की निंदा की।इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे के नेतृत्व में, राहुल पुतला दहन खैरागढ़ के जय स्तंभ चौक में किया गया जिसमें महिला मोर्चा की महामंत्री किरण गुप्ता, प्रीति यादव, गिरिजा चंद्राकर, कीर्ति वर्मा, नीलिमा गोस्वामी, अनुभव जैन, किरण वैष्णव, सोनिया दुबे, पार्वती साहू, सरस्वती यदु, वीणा वर्मा, डेविन कोटल, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, ज्योति पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments