E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : लगातार यात्रियों की समस्याओं के समाधान में जुटे रेलवे बोर्ड...

National : लगातार यात्रियों की समस्याओं के समाधान में जुटे रेलवे बोर्ड सलाहकार आलोक द्विवेदी

श्री आलोक द्विवेदी (सलाहकार, रेलवे बोर्ड / ZRUCC) नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे द्वारा यात्रियों से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु निरंतर जनसंवाद एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वे हाल ही में जरवल रोड, बहराइच तथा प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इन छोटे स्टेशनों पर से बहुत कम लोग हैं जो इन पर ध्यान देते हैं और यहां की समस्याएं केवल समस्याएं बनकर ही रह जाती है उसका निस्तारण नहीं होता है।


जरवल रोड में ट्रेन ठहराव की मांग
जरवल रोड स्टेशन पर स्थानीय नागरिकों ने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की समस्या उठाई। यात्रियों ने बताया कि पर्याप्त ट्रेनें न रुकने से आवागमन में भारी कठिनाई होती है। इस संबंध में सलाहकार महोदय ने संबंधित अधिकारियों तक विषय पहुंचाने का आश्वासन दिया।
बहराइच में स्टेशन नाम परिवर्तन की मांग
बहराइच में स्थानीय नागरिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर
शहीद चहलारी नरेश महाराजा बलभद्र सिंह जी के नाम पर रखने हेतु मांग पत्र सौंपा गया।
सलाहकार द्वारा इस मांग को उचित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
प्रतापगढ़ में गंभीर खाद्य आस्था का मुद्दा
प्रतापगढ़ स्टेशन निरीक्षण के दौरान सबसे महत्वपूर्ण समस्या स्टेशन कैंटीन में पाई गई, जहां शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन एक ही गैस एवं बर्तनों में तैयार किया जा रहा था। इसे यात्रियों की धार्मिक भावनाओं के विपरीत मानते हुए श्री द्विवेदी ने तत्काल कड़ी चेतावनी दी।
उन्होंने निर्देश दिए कि:
वेज और नॉन-वेज सेक्शन पूर्णतः अलग किए जाएं
अलग गैस एवं अलग बर्तनों की व्यवस्था सुनिश्चित हो
इस मामले को तुरंत रेलवे पुलिस फोर्स एवं स्थानीय रेलवे पुलिस प्रशासन के संज्ञान में भी दिया गया, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।
रेलवे यात्रियों की सुविधाओं, आस्था और अधिकारों की रक्षा हेतु श्री आलोक द्विवेदी का यह सतत जनसंपर्क अभियान सराहनीय माना जा रहा है।

REPOTER : हेमंत वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments