रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी है। लेकिन हाल ही में जब यह जोड़ा एक सार्वजनिक कार्यक्रम या शादी के फंक्शन में नजर आया, तो सबकी नजरें रश्मिका के चेहरे पर लगे काले टीके पर टिक गईं। फैशन के इस दौर में जहां लोग हैवी मेकअप पसंद करते हैं, वहां रश्मिका का यह देसी अंदाज चर्चा का विषय बन गया। तो आइए जानते हैं कि इस काले टीके के पीछे की क्या कहानी है और इसके पीछे की धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था क्या कहती है।
साउथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रश्मिका और विजय देवरकोंडा यानी VIROSH की शादी खूब चर्चा में रही. कपल ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की है. पारंपरिक पोशाक और श्रृंगार में नवविवाहित जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है, जिससे नजरें हटाना वाकई मुश्किल है.
रश्मिका और विजय की शादी आंध्रा और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न हुई है. विजय पांपरिक मंडू (mundu angavastram) लुक में दिख रहे हैं. वहीं लाल साड़ी और भरपूर जेवर के साथ रश्मिका मानो साक्षात लक्ष्मीरूपा लग रही हों. हालांकि सोशल मीडिया पर Virosh के शादी का हर लुक चर्चा में है. लेकिन एक चीज है जो काफी चर्चा में है और वह है कपल के गाल पर काला टीका (Kala Tika), जिसे तस्वीर में दोनों के चेहरों पर साफ देखा जा सकता है.

काला टीका या नजर का टीका (Nazar ka Kala Tika) भारतीय संस्कृति में आमतौर पर बुरी नजर बचने का एक प्रचलित और पारंपरिक उपाय माना जाता है. इसे गाल पर या कान के पीछे लगाने का उद्देश्य यह होता है कि, अत्यधिक प्रशंसा, ध्यान या ईर्ष्या जैसी नकारात्मक उर्जा को आकर्षित होने से बचा जाए.पारंपरिक मान्यतानुसार खुशियों के खास अवसरों पर जैसे शादी, जन्म, सगाई या किसी भी नई शुरुआत में लोग सकारात्मक ऊर्जा और भीड़-धड़ाका के बीच बुरी नजर से बचने के लिए काला टीका लगाते हैं. इसे बुरी नजर से सुरक्षा के प्रतीक के रूप में देखा ता है.
काला टीका लगाना या लगा हुए देखना आमतौर पर साधारण बात है. लेकिन जब ग्लैमरस लुक से सजे धजे सेलिब्रेटी आस्था और परंपराओं का पालन करते हैं तो यह चर्चा का विषय बन जाता है. विजय और रश्मिका ने अपनी शादी में भी अपने लुक से संस्कृति, पंरपरा और आस्था की मिसाल पेश की है. दूल्हा बने विजय देवरकोंडा भी शादी के दिन फिल्मी स्वैग वाले हीरो की तरह नहीं बल्कि पीरियड फिल्म के रॉयल हीरो की तरह लग रहे हैं. कंधे पर लाल अंगवस्त्रम, माथे पर तिलक, हाथों में आलता, गले और हाथ में पारंपरिक जेवर उन्हें सांस्कृतिक और शाही लुक से जोड़ रहा है.


