श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नव नियुक्त जगतगुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज का जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य महंत नारायण गिरि जी महाराज के स्नेहिल निमंत्रण पर दूधेश्वरनाथ मंदिर (दूधेश्वर मठ, गाजियाबाद) पधारना हुआ।इस पावन अवसर पर जगतगुरु बनने के उपरांत पूज्य स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज ने भगवान दूधेश्वर महादेव के श्रीचरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने परम पूज्य नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज का सादर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान नरेन्द्रानन्द सरस्वती (काशी पीठ के शंकराचार्य) ने स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज को पुष्पमाला पहनाकर जगतगुरु पद पर आसीन होने हेतु हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रदान कीं। यह क्षण सनातन परंपरा के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा।इस अवसर पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य महंत नारायण गिरि जी महाराज ने संकल्प व्यक्त किया कि सनातन धर्म की पताका को समस्त राष्ट्र एवं विश्व में और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा। शीघ्र ही एक व्यापक कार्ययोजना बनाकर देश-विदेश में धर्म प्रचार, धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा एवं गौ रक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज एवं राष्ट्र को नशे तथा पाश्चात्य अपसंस्कृति के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु व्यापक जनजागरण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। वि-धर्मियों द्वारा सनातन मूल्यों पर हो रहे आघातों का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सशक्त प्रतिकार किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने एक स्वर में सनातन धर्म के उत्थान एवं विश्व कल्याण हेतु अपने संकल्प को दोहराया।
जय सनातन धर्म।
हर हर महादेव।


