स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी को देख अब ऐसा लग रहा है कि जैसा धोखा अनुपमा को मिला था. अब वैसा ही धोखा राही को मिलने वाला है.रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में अब तक देखने को मिला कि प्रेम रेस्टोरेंट ना ओपन होने की वजह से हर किसी पर गुस्सा निकालता फिर रहा है.प्रेम को लगने लगा है कि वो कुछ नहीं कर सकता है, क्योंकि वो लूजर है. ऐसे में राही जब उसको समझाने की कोशिश कर रही होती है तो वो और भी ज्यादा गुस्सा हो जाता है.
इसी बीच प्रेरणा कहती है कि रेस्टोरेंट के लाइसेंस के लिए हमें फिर से कोशिश करनी चाहिए, उसके बाद प्रेम हद से ज्यादा गुस्सा हो जाता है.कोठारी मेंशन में इन दिनों सिर्फ हाई वोल्टेज ड्रामा ही देखने को मिल रहा है. ऐसे में प्रेरणा एक नई प्लानिंग करती है.

प्रेरणा समझ जाएगी कि अब प्रेम काम की बात नहीं करना चाहता तो बात को घूमा देगी. वो कहती है कि उसे बाहर घूमने और माचा टी पीने का मन कर रहा है. वो कहती है कि उसकी एक फ्रेंड है वो सोशल मीडिया पर जेन-जी जैसा व्यवहार कर रही है. उसके बाद कॉलेज से जुड़ी बहुत सारी मजेदार बातें हैं.
उसके बाद प्रेरणा के संग जाने के लिए प्रेम मान जाता है.प्रेरणा के इरादों को वसुंधरा समझने लगती है.वो कहती है कि प्रेम को जिसकी जरूरत है, उसे अपने काम की प़ड़ी है. वसुंधरा की बातों को राही समझ जाती है लेकिन उसके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं होता है.
अब आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या वाकई प्रेरणा और प्रेम की लव स्टोरी शुरू होने वाली है. क्या प्रेरणा अब प्रेम को राही से दूर कर देगी.उधर, माही और अंश मिलकर गौतम की सच्चाई पता लगाने की कोशिश करते हैं. वो गौतम को उसकी गर्लफ्रेंड के संग देख लेते हैं. अंश वीडियो बना लेता है. माही और अंश दोनों ही गौतम से अपना बदला लेना चाहते हैं.


