HomeBollywoodBollywood : Dhurandhar 2 के प्रीमियर शो में हुई दिक्कत, इस वजह...

Bollywood : Dhurandhar 2 के प्रीमियर शो में हुई दिक्कत, इस वजह से स्क्रीनिंग में हो सकती है देरी

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे रहे हैं. वहीं ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ के प्रीमियर शो 18 मार्च, बुधवार यानी आज होने हैं. इसके लिए रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है. लेकिन खबरें हैं कि नार्थ अमेरिका में इसके प्रीमियर शो में देरी हो सकती है. चलिए इसकी वजह जानते हैं.

धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर शो में हो सकती है देरी
दरअसल वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, विदेशों और दूसरी जगहों पर फिल्म की प्रीमियर स्क्रीनिंग में ‘लास्ट-मिनट एडिट्स’ और कंटेंट डिलीवरी की वजह से कुछ देरी हो सकती है. हालांकि थिएटर हाउस या मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल खबर नहीं है, लेकिन वेंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स का दावा है कि नॉर्थ अमेरिका में आज स्क्रीनिंग पर असर पड़ सकता है क्योंकि “लास्ट मिनट की वजह से सेकंड हाफ का कंटेंट अभी भी नहीं भेजा गया है.  

रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि जिन सिनेमाघरों में इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी सिस्टम लगे हैं, वे शायद अभी भी प्रीमियर शो दिखा पाएंगे, बशर्ते उन्हें फ़ाइनल फ़ाइलें समय पर मिल जाएं. पोस्ट में लिखा है, “इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन पर प्रीमियर शो ठीक से हो जाने चाहिए, लेकिन हार्ड ड्राइव वाली लोकेशन पर शो रद्द हो सकते हैं, अगर कुछ घंटों के अंदर फ़ाइलें नहीं मिलीं तो ऐसा होने की काफ़ी संभावना है.”

भारत में ठीक समय पर शुरू होंगे प्रीमियर शो
हालांकि, भारत में सब कुछ सही ट्रैक पर है और आज शाम 5 बजे से शो शुरू होने वाले हैं. फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. ‘ए’ सर्टिफिकेट और लगभग 4 घंटे के रनटाइम के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों का ध्यान कितना खींच पाती है.

 कितना है धुरंधर 2 का रनटाइम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएफसी को जमा किए गए वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 51 मिनट था, जिसमें सीबीएफसी  ने लगभग 1.3 मिनट की और कटिंग की. वहीं, फिल्म के विदेशी वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट बताया जा रहा है. फिलहाल, फिल्म का हिंदी वर्जन बिना किसी खास रुकावट के रिलीज़ होने की उम्मीद है. फिल्म के तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी डब भाषाओं में भी रिलीज़ होने की उम्मीद.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments