HomeLIFE STYLELifestyle : रात में सोने से पहले नाभि में तेल डालने से...

Lifestyle : रात में सोने से पहले नाभि में तेल डालने से क्या होता है?

शरीर के इस केंद्रीय बिंदु यानी नाभि का इंसान के ओवरऑल हेल्थ और लाइफस्टाइल के साथ जुड़ाव होता है. अगर आप रोजाना नाभि में तेल लगाते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

आयुर्वेद में इलाज के कई ऐसे सरल तकनीकें हैं, जिसमें प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर बीमारियों का इलाज किया जाता है. नाभि में तेल की मालिश ऐसी ही एक तकनीक है. इस तकनीक में नाभि के भीतर और उसके आसपास थोड़ी मात्रा में गुनगुने तेल से धीरे-धीरे मालिश की जाती है. यह इस मान्यता पर आधारित है कि शरीर के इस केंद्रीय बिंदु का इंसान के ओवरऑल हेल्थ और लाइफस्टाइल के साथ जुड़ाव होता है. आज भी दादी-नानी नाभि में तेल लगाने की सलाह देती हैं. इससे शरीर को एक नहीं ब्लकि कई फायदे होते हैं. पाचन तंत्र दुरुस्त करने के साथ ही ये पीरियड क्रैंप से राहत देने में भी मदद करता है. इसके कई अन्य फायदे भी हैं. हाल ही में realgauravchauhan ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर इसके फायदे बताएं.

नाभि में तेल लगाने के फायदे- (Benefits of Applying Oil to the Navel)

  1. पाचन को बेहतर बनाने में मददगार-

नाभि में तेल लगाने का संबंध पाचन स्वास्थ्य से बहुत गहरा माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह पाचन अग्नि को संतुलित करने और पेट फूलने, गैस और कब्ज जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. कैस्टर ऑयल या ऑलिव, बादाम ऑयल या कुछ न हो तो सरसों का तेल नाभि में लगाएं. नारियल जैसे ठंडी तासीर वाले तेल एसिडिटी को शांत करने में मददगार हो सकते हैं.

  1. आती है अच्छी नींद-

नाभि के आस-पास के हिस्से में धीरे-धीरे तेल से मालिश करने से आप रिलैक्स्ड महसूस करेंगे. माना जाता है कि मालिश करने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय होता है, जिससे तनाव कम करने और मन में शांति व सुकून का एहसास जगाने में मदद मिल सकती है. रात में नाभि में तेल लगाने से आपको जल्दी नींद आ जाती है.

  1. पीरियड क्रैम्प से राहत-

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और बेचैनी से राहत पाने के लिए नाभि के आस-पास कुछ खास तरह के तेल लगाए जाते हैं. कैस्टर या सरसों के तेलों में अदरक या क्लेरी सेज जैसी जड़ी-बूटियां मिलाएं. नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने से धीरे-धीरे पीरियड रेगुलर होने लगते हैं. साथ ही पीरियड क्रैम्प से भी राहत मिलती है.

  1. स्किन को करता मॉइश्चराइज-
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments