राजनांदगांव शहर की चिखली पुलिस ने अंतत अमित भौमिक आत्महत्या कांड में एक युवती और एक युवक पर मामला दर्ज कर लिया लेकिन आम लोगों को न्याय पाने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती है

इस मामले से समझा जा सकता है दरअसल शहर के अमित भौमिक 21 वर्ष ने एक महीना पूर्व आत्महत्या कर लिया था उसने आत्महत्या करने के पहले एक सुसाइड नोट में लिखा था एक युवती के द्वारा लगातार पैसे की डिमांड और ब्लैकमेलिंग करने साथ ही एक युवक द्वारा उस लड़की की मांग को पूरा करने पूरी नहीं करने पर जान से मारने धमकी सहित भयदोहन डराने जैसे मामलों का जिक्र किया है उसके बावजूद भी पुलिस ने एफआईआर तो दूर उल्टे पीड़ित पक्ष को डराने धमकाने का काम किया है जब यह मामला विभिन्न सामाजिक संगठन तक पहुंचा तब राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य को ज्ञापन देने के बाद अंतत एक महीने बाद एफआईआर दर्ज किया गया है अब जरा बात वहां पर पदस्थ एएसआई की कैलाश मरई की बात किया जाए तो यह वही पुलिस कर्मी है जो इसके पहले तुमडीबोड़ में पदस्थ रहे एक वरिष्ठ पत्रकार ने एक टीचर के खिलाफ समाचार का प्रकाशन किया था जिससे बौखला कर टीचर ने पत्रकार को गाली-गलौज किया था एवं चौकी में जाकर फर्जी एफआईआर दर्ज करवा दिया था उस समय यही चौकी प्रभारी कैलाश मुरई ने आव देखा न ताव बिना जांच पड़ताल के 1 मिनट के अंदर एफआईआर दर्ज कर दिया पुलिस अगर वर्दी की आड़ में ऐसे ही दुर्भावना से प्रेरित होकर किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत टारगेट करते रहे इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण बात और नहीं हो सकती एक पत्रकार पर फर्जी एफआईआर दर्ज करने के लिए 5 मिनट नहीं लगाया वहीं दूसरी ओर इस मामले में पूरे सबूत होने के बावजूद भी एफआईआर करने में आनाकानी मतलब इस भ्रष्टाचारी चौकी प्रभारी के कॉन्फिडेंस कुछ ज्यादा ही है इस चौकी प्रभारी के कॉल डिटेल की जांच करनी चाहिए आखिर इस मामले को दबाने में कितने का सौदा हुआ था पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने राजनांदगांव जिले के एसपी अंकिता शर्मा से मांग किया है कि कार्यों में गंभीर लापरवाही करने वाले ऐसे भ्रष्ट चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए पुलिस विभाग मांरल पुलिसिंग की बात करती है लेकिन यहां कुछ ऐसे भ्रष्टाचारी है जो पुलिस के दामन पर लगातार दाग लगाने का काम कर रही है जनता पुलिस के बारे में क्या-क्या बोलती है यह बताया और लिखा भी नहीं जा सकता ऐसे ही भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के कारण चिखली प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए
हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव छत्तीसगढ़


