E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : आलोक द्विवेदी रेलवे बोर्ड सलाहकार भारत सरकार नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे...

National : आलोक द्विवेदी रेलवे बोर्ड सलाहकार भारत सरकार नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे अपनी समर्थकों के साथ लगातार दौरे में

नॉर्दर्न रेलवे के सलाहकार एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य श्री आलोक द्विवेदी इन दोनों अपने समर्थकों के साथ प्रयागराज से लेकर जौनपुर,फूलपुर , चित्रकूट कर्वी से लेकर पूरे प्रदेश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों को बताकर जन-जन तक संदेश दे रहे हैं श्री आलोक द्विवेदी जी का कहना है राष्ट्र को समर्पित हमारे प्रधानमंत्री हर समाज के लिए समर्पित है और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास अगर हुआ है तो इसका सीधा श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जाता है सरकार के माध्यम से आने वाले समय में प्रदेश एवं पूरे देश में बेहतर से बेहतर सुविधाएं और अनेकों रोजगार मिलने वाला है माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार 2027 में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और लगभग सभी सीटों पर जनता का प्यार नजर आने वाला है,

भारतीय रेलवे सलाहकार श्री आलोक द्विवेदी जी जो कि भारतीय जनता पार्टी के एक जिम्मेदार राष्ट्रीय स्तर पर सदस्य हैं और पार्टी के नेतृत्व में और सरकार के नेतृत्व में लगातार सामाजिक कार्य एवं रेलवे से संबंधित यात्रा सुविधा एवं स्टेशन निरीक्षण कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में भारतीय रेल जो की सबसे बड़ी जन सुविधा है यात्रियों के आवागमन के लिए सुचारू रूप से सुविधा का संचालन सही तरीके से किया जा सके इसके लिए माननीय सलाहकार लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर वह अपने टीम के साथ जगह-जगह जाकर निरीक्षण एवं जन-जन सुविधाओं को देख रहे हैं। और रेल यात्रियों को उनके अधिकार और नियम के बारे में समझने का कार्य भी कर रहे हैं।

REPOTER : हेमंत वर्मा ,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments