E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : किसान बेईमान नहीं शासन प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल -...

National : किसान बेईमान नहीं शासन प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल – अशोक फड़नवीस

प्रदेश में किसानों को लेकर सरकार की नीतियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक फड़नवीस ने शासन–प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मेहनतकश किसान जिन्हें कभी गोल्डन मैन कहा जाता था आज उसी सरकार की नजर में चोर बनते जा रहे हैं। टोकन मिलने के बाद किसानों के घर-घर आर आई पटवारियों को भेजकर धान की जांच कराना सरकार की नीयत और सोच पर सवाल खड़े करता है।


श्री फड़नवीस ने आगे कहा कि जिन किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन जारी किया गया है, उन्हीं किसानों के घर राजस्व विभाग के पटवारियों को भेजकर इकट्ठा किए गए धान की मात्रा की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब पटवारी ईडी और सी बी आई के अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को यह संदेश दिया जा रहा है कि जितना धान उनके पास पाया जाएगा, उतनी ही राशि उनके रकबे के अनुसार नहीं दी जाएगी।जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फसल कटाई से पहले ही पटवारी खेतों में जाकर रकबे और संभावित उत्पादन का परीक्षण कर शासन को रिपोर्ट सौंपते हैं तो उसी रिपोर्ट के आधार पर धान की खरीदी क्यों नहीं की जा रही। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किसानों को संदेह की नजर से देख रही है और उन्हें चोर समझने लगी है। चुनाव के समय सरकार ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज उन वादों को निभाने से सरकार पीछे हट रही है।

उन्होंने मांग की कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाए खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था के साथ स्टाल लगाए जाएं और किसानों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आज बड़ी संख्या में किसान टोकन के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण किसानों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। राजस्व विभाग में हितग्राहियों के काम लंबे समय से अटके पड़े हैं और विभाग में अराजकता का माहौल बना हुआ है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन केवल एक प्रयोगशाला बनकर रह गया है। सरकार को यह तक समझ नहीं आ रहा कि किस तरह प्रशासन को चलाया जाए। सरकार की इस नासमझी का असर पूरे प्रशासनिक तंत्र पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे किसानों सहित आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने जल्द ही अपनी नीति नहीं बदली तो कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments