ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने का सपना अब सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी 2026 के रूप में एक मजबूत जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह आयोजन अब केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांव के युवाओं के लिए पहचान, आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण का सबसे बड़ा मंच बन गया है।
प्रतियोगिता के पाँचवें दिन चारभाठा मैदान पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक तालियों की गूंज, खिलाड़ियों का जोश और युवाओं की ऊर्जा यह दर्शा रही थी कि यह आयोजन अब जनभागीदारी और जनभावना का प्रतीक बन चुका है। गांव-गांव से आए खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरकर यह साबित कर रहे हैं कि प्रतिभा किसी शहर की मोहताज नहीं होती।
अब तक प्रतियोगिता में 64 टीमों के 704 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। दो मैदानों पर एक साथ मैचों का संचालन कर अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को अवसर दिया जा रहा है, जो इस आयोजन की व्यापकता और दूरदर्शिता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश दत्त मिश्रा (अध्यक्ष, श्रम कल्याण बोर्ड) ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी ग्रामीण युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। यह मंच गांव के खिलाड़ियों को पहचान दिला रहा है और उनके जीवन को नई दिशा दे रहा है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का विकास होता है, जो राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने इस आयोजन को ग्रामीण भारत की प्रतिभा को आगे लाने वाला ऐतिहासिक प्रयास बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रिका प्रसाद डरसेना ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को नशे और नकारात्मकता से दूर रखकर खेल और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित कर रही है। उन्होंने सांसद ट्रॉफी को क्षेत्र की खेल संस्कृति के लिए मील का पत्थर बताया।
समापन अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश शर्मा ने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की मजबूत सीढ़ी है। यहां से निकले खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। यह आयोजन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उनके उद्बोधन पर पूरा मैदान तालियों की गूंज से भर उठा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला भाजपा महामंत्री डिकेश साहू एवं राधेश्याम गुप्ता , सीता वैष्णव, राधेलाल जोशी जनपद सदस्य, मुकेश साहू (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो), दिग्विजय मिश्रा (भाजपा नेता), पुनीत साहू (ग्राम प्रमुख, कापा), अर्जुन सिंह (भाजपा कार्यकर्ता), नरेंद्र मेश्राम (शिक्षक, कापा) तथा ढाल सिंह कोसमा (सरपंच) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर, सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी आज ग्रामीण युवाओं के सपनों की पहचान बन चुकी है। यह आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा दे रहा है और आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने की ओर तेजी से अग्रसर है।


