E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट...

National : जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट पर सघन जांच कर 223 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में उपयोग हुए वाहन को किया गया जप्त

राजनांदगांव जितेन्द्र यादव के निर्देशाुनसार जिले में अवैध धान का परिवहन करने वाले एवं कोचियों व बिचौलियों के विरूद्ध मुस्तैदी के साथ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं के चेक पोस्ट पर सघन जांच कर 223 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में उपयोग हुए वाहन को जप्त किया गया है।
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आधी रात घुमका तहसील के ठेलकाडीह चौक में घेराबंदी कर कोण्डागांव से राजनांदगांव की ओर आर रहे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें 140 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाया गया। अधिकारियों ने अवैध धान सहित वाहन को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। छुरिया तहसील के ग्राम पंचायत हाटबंजारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए रामस्वरूप के घर से 48 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। यह धान महाराष्ट्र सीमा से लाकर बिना अनुमति के अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। मंडी अधिनियम के नियमों के उल्लंघन के तहत कुमर्दा तहसील के ग्राम मुंजालकला में भूषण देवांगन के पास से 35 क्विंटल धान जप्त किया गया। जिले में धान की अवैध आवक रोकने के लिए सीमाओं पर चेक पोस्ट सक्रिय किए गए हैं। बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन पाए जाने पर न केवल धान जप्त किया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहन एवं व्यक्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments