E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : तनुश्री का भीनमाल पहुंचने पर भव्य स्वागत

National : तनुश्री का भीनमाल पहुंचने पर भव्य स्वागत

भीनमाल (मुकेश सोलंकी) । राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ नई दिल्ली में सहभागिता कर शहर में पहुंचने पर भव्य स्वागत, सत्कार व आशीर्वाद समारोह, नागरिक अभिनंदन समारोह स्थानीय मालवीय नगर में रखा गया । भाविन व्यास ने बताया कि नगर पहुंचने पर रेल्वे स्टेशन पर स्वागत के ढोल और गाड़ियों के काफिले के साथ शहर के माघ चौक पर तनुश्री ने माघ जयंती के अवसर पर महाकवि माघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया ।

जहां पर माघ महोत्सव समिति द्वारा तनुश्री का माल्यार्पण, दुप्पटा व फुलहार से स्वागत किया । तत्पश्चात निवास स्थान पर नागरिक अभिनंदन समारोह में शहर के गणमान्य प्रबुद्ध जन, विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत संस्था सदस्यों,श्रीमाल समाज के सदस्य, 36 कौम के लोगों ने तनुश्री का स्वागत सत्कार कर तनुश्री का उत्साह वर्धन कर भविष्य में प्रगतिशील बन भीनमाल का नाम रौशन करने की बात कही । इस अवसर पर स्वामी दिव्यस्वरूपदास महाराज, संत गोपाल भारती महाराज, श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ठाकुर शेखर व्यास , पुलिस उप अधीक्षक शंकर लाल मसूरिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी , वेदमूर्ति ऋषिकेश,कन्हैयालाल खंडेलवाल, अरुण दवे, नरेंद्र आचार्य, प्रकाश जांगू, नरेश मेहला, उत्सव दवे, शुभम दवे , अशोक सुथार, वेदिका व्यास, हेमांगी व्यास, प्राची व्यास, स्नेहा व्यास, प्रियंका विश्नोई, ओम राणावत, निरमा विश्नोई सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments