E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : दुर्ग में प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला इकाई का गठन व...

National : दुर्ग में प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला इकाई का गठन व सम्मान समारोह

दुर्ग:- छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की संगठित शक्ति को विस्तार देते हुए छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत प्रेस रिपोर्टर क्लब (पंजीयन क्रमांक 6417) ने दुर्ग जिले में अपनी नई जिला इकाई का गठन कर एक सशक्त पहल की।

इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला दुर्ग का परिचय एवं सम्मान समारोह 21 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजे फेडरेशन भवन, सड़क 08, क्वार्टर 7ड़ी, सेक्टर-4 भिलाई में अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम केवल औपचारिक गठन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठनात्मक एकता को मजबूती देने वाला प्रेरक आयोजन सिद्ध हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के उद्देश्य और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए की गई, जहां पत्रकारों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई गई।प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब का लक्ष्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान कर उनकी आवाज को निर्भीक और प्रभावशाली बनाना है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिला इकाई संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी ने संगठन की पारदर्शी कार्यप्रणाली, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
प्रदेश संरक्षक मिथलेश चंदेल ने पत्रकारों को लोकतंत्र की चेतना बताते हुए कहा कि निष्पक्ष और तथ्यात्मक लेखन ही समाज को सही दिशा देता है। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष आशा श्रीवास्तव ने महिला पत्रकारों की सक्रिय भूमिका पर बल देते हुए उन्हें संगठन में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा देवांगन ने महिला सशक्तिकरण और पत्रकारिता के आपसी संबंधों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। विशेष अतिथि सुनील रामटेक ने पत्रकारों के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए संगठन को निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में बालोद जिला से महामंत्री मीनू साहू, उत्तम साहू एवं रिखी राम साहू की उपस्थिति ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया। नवगठित दुर्ग जिला इकाई के पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया गया, जिसमें अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, उपाध्यक्ष रोशन सिंह एवं ईश्वर बारले, कोषाध्यक्ष डोमेश्वर साहू, महासचिव गोवर्धन ताम्रकार, सचिव सुकांत खांडा, संगीता साहू, अन्नू साहू संजय दुबे प्रेम सोनी नताशा गोगरे शारदा सिंग खुशबू शेट्टी महेंद्र साहू सहित अन्य सदस्यों का मंच से सम्मान किया गया।इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, पत्रकारों के हित संरक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई। समापन अवसर पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने सत्य, निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।यह आयोजन दुर्ग जिले में प्रेस रिपोर्टर क्लब की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में संगठित और जिम्मेदार पत्रकारिता की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल के रूप में याद किया जाएगा।

REPOTER : हेमंत वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments