E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

National : पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

छुईखदान— माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव श्री निलेश जगदला के नेतृत्व में तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष /न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छुईखदान श्री ईशान व्यास के निर्देशानुसार श्री शक्ति सिंह थाना प्रभारी छुईखदान के मार्गदर्शन में PLV श्री सनील कुमार द्वारा थाना परिसर छुईखदान में शासकीय कृषि महाविद्यालय छुईखदान के एनएसएस के छात्रों द्वारा थाना परिसर का साफ सफाई किया गया तथा महाविद्यालय के छात्रों को बताया गया कि जिस प्रकार हम अपने परिवार का ध्यान रखते हैं उसी प्रकार से हमें अपनी प्रकृति का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है हमारा जीवन प्राकृतिक पर निर्भर है इसीलिए हमें अपने पर्यावरण का संरक्षण करना बेहद जरूरी है पेड़ पौधे सहित सभी प्राकृतिक संसाधन हमारे जीवन का संरक्षण करते हैं लेकिन पर्यावरण प्रदूषण के कारण विश्व भर में विभिन्न प्रकार की आपदाएं आ रहे हैं ।


पी़.एल.व्ही श्री सनील कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है तथा वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड से हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए जिससे साइबर फ्रॉड से होने वाले ठगी से बचा जा सके तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित बहुत सारे योजनाओं जैसे की नालसा (तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा ) योजना 2015, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा )योजना 2016 , इत्यादि के संबंध में जानकारी दिया एवं आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजन किया जाएगा जिसमें राजीनामा योगय के मामले को आपसी राजीनामा तथा भाईचारा से अपने प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण कर सकते हैं जिसमें ना किसी की जीत और ना किसी के हर होती हैं। किसी भी व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सालहा लेनी है तो नालसा की हेल्पलाइन नंबर 15100 मे फोन करके जानकारी ले सकते हैं उक्त शिविर में कृषि महाविद्यालय छुईखदान के शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं एवं थाना छुईखदान के पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments