पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में गुम हुए मोबाईल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार खोजकर मोबाईल धारकों को वापस किया जा रहा है।थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुम हुए कुल 12 नग मोबाईल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये है, को सफलतापूर्वक खोजकर बरामद किया गया।थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा दिनांक 21.01.2026 को सभी 12 नग मोबाईल फोन संबंधित प्रार्थीगणों को सुपुर्द किए गए।अपने-अपने गुम मोबाईल प्राप्त होने पर प्रार्थीगणों द्वारा जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आम जनता से अपील की जाती है कि यदि किसी को कोई गुम मोबाईल प्राप्त होता है, तो उसका उपयोग न करते हुए नजदीकी थाना में जमा कराएं।आगे भी थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गुम मोबाईल की पतासाजी का कार्य निरंतर जारी रहेगा।पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में गुम मोबाईल पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।उक्त अभियान के अंतर्गत थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा विभिन्न कंपनियों के 12 नग गुम मोबाईल फोन (कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये) को खोजकर बरामद किया गया।दिनांक 21.01.2026 को थाना बसंतपुर परिसर में सभी बरामद मोबाईल संबंधित प्रार्थीगणों को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर थाना स्टाफ उपस्थित रहा। प्रार्थीगणों द्वारा जिला पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भूमिका रही।
हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव


