खुज्जी।।लोगों में कानून के प्रति जागरूकता लाने, साईबर अपराधों के रोकथाम के उद्देश्य से लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान एवं पुलिस तथा आम जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग ,

बढ़ते अपराधों के रोकथाम हेतु जागरूकता लाने के उदेस्य से गत दिनांक 23 फरवरी को डोंगर गांव पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम आय बांधा ,एवं लालू टोला में चलित थाना संवाद अभियान के तहत साइबर अपराध महिला सुरक्षा नशा मुक्ति याता यात नियमों के पालन एवं विभिन्न अपराधों से बचने एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया उक्त अभियान में सहायक उप निरीक्षक देव कुमार रावते , कांस्टेबल ओम कार कुर्रे , आरक्षक दीपक भोई का सराहनीय योगदान रहा।


