HomeIndiaNational : ब्यावर में हिंदू हेल्पलाइन की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर...

National : ब्यावर में हिंदू हेल्पलाइन की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर


ब्यावर। विजयनगर रोड स्थित सोनी वाटिका में आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के आयाम हिंदू हेल्पलाइन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी ने कहा कि हिंदू हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संगठन आपात परिस्थितियों में मदद, सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाता है।


प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमावत ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगामी 29 मार्च (रविवार) को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रांतीय बैठक में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में ब्यावर शहर में संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। वार्ड स्तर से लेकर जिला स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति पर विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही नगर अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की जाएगी।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” एवं “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ माहौल को ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा का संकल्प लिया।


इस अवसर पर सतनारायण बालोदिया, सुनील परलेचा, ऋषिपाल सिंह, मनीष व्यास, विक्रम रल, बंटी कुमावत, धीरज गरबानी, खुश यादव, योगेश पालड़िया, महेंद्र सोनी, तुषार शर्मा सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments