भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.10 का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन महाकवि पद्माकर सभागृह मोतीनगर में,मुख्य अतिथि मा. शैलेन्द्र जैन विधायक सागर,समारोह गौरव वीर अजय जैन राष्ट्रीय महामंत्री सहारनपुर, वीर नरेश चंद्र जैन राष्ट्रीय मुख्य कार्य. अध्यक्ष देहरादून, वीर नरेंद्र चंद्र जैन राजकमल बडौत ,राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष, वीर महेश जैन विलहरा संरक्षक जैन पंचायत सागर , वीर एड. कमलेन्द्र जैन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अरुण चंदेरिया ने की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण, शाखों द्वारा बैनर प्रेजेंटेशन के साथ कार्यक्रम स्थल तक सभी शाखों ने अपनी झांकियां के साथ प्रवेश किया। कार्यक्रम का प्रारंभ में मंगलाचरण,महावीर प्रार्थना से हुआ, मंच उद्घाटन चौधरी नितिन जैन करैया, चित्रावरण कपिल मलैया, इंजी. महेश जैन एसडीओ,दीपप्रज्वलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के जैन दमोह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन भाईजी ने किया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया। स्वागत भाषण सुरेंद्र जैन बहरोल ने दिया,क्षेत्रीय वार्षिक रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत की गई। शाखाओं द्वारा संस्कृतिक प्रतुस्थितियां, श्रेष्ठ अध्यक्ष/ मंत्री सम्मान,शाखों का सम्मान, जिसमें जैन मिलन मकरोनिया को सर्वश्रेष्ट शाखा का अवार्ड प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय समिति द्वारा प्रश्नोत्तरी के तीन पुरस्कार जिसमें प्रथम जिनेश बहरोल, रविंद्र जैन को प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता का ड्रा निकल गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय,एवं 30 सात्तना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना कविता जैन, वीरांगना अंजू जैन ने किया। आभार सुरेंद्र जैन बहरोल ने माना। कार्यक्रम मुख्य अतिथि मा.विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन द्वारा किए गए कार्यों से निश्चित ही समाज में जागृति आती हैं, उनके सभी कार्य सराहनीय हैं। क्षेत्र 10 प्रभारी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर कमलेन्द्र जैन ने कहा जैन धर्म में अनेक पंथ परंपराऐ हैं लेकिन भारतीय जैन मिलन सभी पंथ परंपराओं के समन्वय का कार्य करता हैं। भारत में 1450 एवं सात अन्य देशों में इसकी शाखाएं हैं जो जैन धर्म की प्रभावना का कार्य कर रही हैं
कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारीओं ने भी इस आयोजन कि सराहना की।
कार्यक्रम में क्षेत्र की 51 शाखाएं सम्मिलित हुई। मुख्य रूप से संजय जैन शक्कर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर दिलेश जैन,मनीष विद्यार्थी, मंजू सतभैया, मुख्य संयोजक जिनेश जैन डब्बू, ऋषभ जैन स्टेशन मास्टर, विमल सतभैया उपस्थित रहें।
मनीष जैन विद्यार्थी सागर


