E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का राजनांदगांव दौरा...विशु अजमानी के साथ...

National : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का राजनांदगांव दौरा…विशु अजमानी के साथ युवाओं ने किया आत्मीय स्वागत, पदुमतरा में श्रीमद् भागवत कथा में हुए सामिल…

भिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव बुधवार को राजनांदगांव पहुँचे। उनके आगमन पर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम टेडेसरा में विशु अजमानी के साथ शुभम कासर, सागर ताम्रकार, तौसीफ गोरी, हर्षिल हनी, अभि गुप्ता, अंशल श्रीवास्तव, रोशन परिहार एवं जीवेश सिन्हा सहित स्थानीय युवाओं द्वारा सादगीपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। युवाओं ने फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक देवेंद्र यादव का अभिनंदन किया तथा उनसे संक्षिप्त भेंट की। स्वागत के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कुछ समय के लिए हाईवे क्षेत्र में लोगों की मौजूदगी बढ़ी रही।

स्वागत के पश्चात विधायक देवेंद्र यादव का काफिला ग्राम पदुमतरा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मानव देशमुख तथा स्वागत में शामिल सभी कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता काफिले में शामिल रहे।पदुमतरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में विधायक देवेंद्र यादव ने सहभागिता की और कथा स्थल पर पहुँचने पर आयोजक समिति एवं श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने आदरणीय कथा व्यास आचार्य पं. युवराज पांडेय जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।

कथा आयोजन में पदुमतरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल में नजर आया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों की भी अच्छी सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी सामने आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments