नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ0 राजभूषण चौधरी जी द्वारा अपने आवास 68, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली–110003 पर पारंपरिक चूड़ा–दही–खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया।इस गरिमामयी आयोजन में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को माननीय मंत्री जी द्वारा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। स्वामी जी के आवास पर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी ने भी सहभागिता की और भारतीय परंपराओं से जुड़े इस आयोजन की शोभा बढ़ाई।स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने इस अवसर पर माननीय केंद्रीय जल मंत्री राजभूषण चौधरी जी को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का वह पर्व है जो उत्साह, उमंग, परिश्रम के फल और नई ऊर्जा का संदेश देता है।

स्वामी जी ने कहा—
“मेरी मंगलकामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आए।”
आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं में लगे राजकुमार, बबलू कुमार एवं उनकी पूरी टीम को स्वामी जी महाराज ने विशेष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के निजी सचिव रहे चंद शर्मा जी भी उपस्थित रहे। साथ ही जीवन में सकारात्मकता एवं अवसाद से मुक्ति का मार्ग दिखाने वाले ज्ञान चलाने वाले मास्टर जी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी चक्रपाणि जी महाराज सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने एक साथ बैठकर दही–चूड़ा एवं खिचड़ी का पारंपरिक भोज ग्रहण किया, जिससे सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।यह आयोजन भारतीय परंपराओं, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रेरणास्पद उदाहरण बना।


