E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : मकर संक्रांति व श्री चित्रगुप्त अखाड़ा स्थापना दिवस पर राष्ट्रधर्म...

National : मकर संक्रांति व श्री चित्रगुप्त अखाड़ा स्थापना दिवस पर राष्ट्रधर्म से ओतप्रोत ऐतिहासिक कार्यक्रम, संगठनात्मक निर्णय व तीन राष्ट्रीय महत्व के प्रस्ताव पारित


दिनांक 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में अखाड़े की एक भव्य, गरिमामयी एवं ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखाड़े के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा सर्वप्रथम भगवान के ध्यान, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंत्र-जाप से किया गया। तत्पश्चात “सनातन धर्म की जय” एवं “भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की जय” के गगनभेदी नारों के बीच स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी के चित्रों पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस आध्यात्मिक एवं राष्ट्रवादी वातावरण ने पूरे आयोजन को ऊर्जा, श्रद्धा और राष्ट्रबोध से परिपूर्ण कर दिया।


कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रसाद का आयोजन किया गया। सभी उपस्थितजनों ने एक साथ सहभोज कर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे सामाजिक समरसता, समानता एवं सनातन संस्कारों का सजीव उदाहरण प्रस्तुत हुआ।बैठक में देश–विदेश की वर्तमान परिस्थितियों, हिंदू समाज की चुनौतियों एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर गहन विचार–विमर्श के उपरांत तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए—


प्रस्ताव क्रमांक 1 :
बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित विश्व के विभिन्न देशों में हिंदुओं पर हो रही हिंसा, उत्पीड़न एवं धार्मिक भेदभाव के विरुद्ध भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त पहल तथा आवश्यकता पड़ने पर कठोर कूटनीतिक कार्रवाई की माँग।


प्रस्ताव क्रमांक 2 :
भारतीय मुद्रा पर स्वामी विवेकानंद जी एवं महर्षि महेश योगी जी के चित्र अंकित किए जाने का प्रस्ताव, जिससे भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं राष्ट्रीय चरित्र का सशक्त संदेश विश्व को जाए।


प्रस्ताव क्रमांक 3 :
न्यायालय परिसरों में विदेशी प्रतीक के स्थान पर कर्मों के लेखक एवं न्याय के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का चित्र/प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव।
संगठनात्मक निर्णय
बैठक में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की दिल्ली इकाई के अंतर्गत 9 जिलों का विधिवत गठन किया गया, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावी बनाया जा सके।


विशेष आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान श्री चित्रगुप्त अखाड़ा का नवीन कैलेंडर विमोचित किया गया तथा अखाड़ा-अंकित 108 चाँदी के सिक्कों का वितरण किया गया, जिन पर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के पवित्र चित्र अंकित हैं, ताकि वर्ष भर मंगल, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
उक्त कैलेंडर एवं चाँदी के सिक्के श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के प्रमुख सचिव श्री वेद आशीष जी की ओर से स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा सभी उपस्थितजनों को वितरित किए गए।
सम्मान समारोह, सहभागिता एवं सांस्कृतिक झलक


कार्यक्रम में अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।गाजियाबाद से अनुरंजन श्रीवास्तव जी को विशेष सम्मान एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
ब्रह्म ऋषि जय गोविंदाचार्य जी, श्री नंदकुमार झा, श्री राजकुमार बबलू एवं श्री राजेंद्र मुरथलीय जी को “सनातन रत्न सम्मान” प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बालक वसु श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे, तत्पश्चात स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उन्हें मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।डॉ. अरुण सिन्हा जी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गयाउत्तराखंड से हिंदू युवा नेता चेतन शर्मा जी अपने साथियों सहित तथा अन्य राज्यों से आए हिंदूवादी युवाओं को भी स्वामी जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।इस अवसर पर कई प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं सनातन चेतना से ओतप्रोत कविताओं का पाठ किया गया तथा संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सुंदर झलक देखने को मिली,जिससे वातावरण और अधिक भावविभोर हो उठा।उत्तराखंड यात्रा पर स्वामी जी का वक्तव्यस्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उत्तराखंड में हिंदू समाज को सशक्त करने हेतुश्री चित्रगुप्त अखाड़ा के महामंत्री एवं अपने प्रिय शिष्य जगद्गुरु स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त जी महाराज द्वारा संचालित यात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्वामी जी ने कहा कि यह यात्रा 15 जनवरी को नैनीताल में सायंकाल संपन्न होगी, जिसमें उनका स्वयं जाना निश्चित है और वे वहाँ जाकर यात्रा को आशीर्वाद प्रदान करेंगे, क्योंकि यह कार्य राष्ट्र और धर्म के हित में अत्यंत सराहनीय है।


राष्ट्रभक्त कैलाश नारायण सारंग जी की प्रतिमा पर बयानबैठक में राष्ट्रभक्त पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग जी की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की कड़ी निंदा की गई। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने दो टूक शब्दों में कहा कि “जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी चाहे पाताल में छिपा हो, उसे खोजकर बाहर निकाला जाएगा। देशभक्तों का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।”


वक्ताओं के विचार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के निजी सचिव एच. एन. शर्मा जी ने कहा कि स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने हिंदुत्व और राष्ट्र के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च न्योछावर कर दिया है।सभी वक्ताओं ने राम मंदिर आंदोलन से लेकर वर्तमान समय में राष्ट्रधर्म और सनातन संस्कृति के पक्ष में स्वामी जी की निर्भीक एवं मुखर भूमिका की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप श्रीवास्तव को स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने विशेष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया और उनके संगठनात्मक प्रयासों की सराहना की। स्वामी जी ने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही “हिंदू स्वाभिमान यात्रा” निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य सभी सनातन मंदिरों एवं श्री चित्रगुप्त मंदिरों को सशक्त करना, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना तथा सहयोग-समन्वय को बढ़ाना है। इस यात्रा की मध्य प्रदेश से शुरुआत होगी, जिसके संयोजक प्रमुख सचिव श्री वेद आशीष जी होंगे।


ज्ञात हो कि श्री चित्रगुप्त अखाड़े की स्थापना 12 जनवरी 2025 को दिल्ली में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा की गई थी। स्थापना के पश्चात महाकुंभ में हजारों श्रद्धालुओं के साथ दिव्य स्नान किया गया तथा वर्तमान में अखाड़े द्वारा देशभर में अनेक सामाजिक एवं राष्ट्रवादी कार्य निरंतर किए जा रहे है मेरठ से रमेश श्रीवास्तव भी आए स्वामी जी ने आशीर्वाद दिया,
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त संपूर्ण जानकारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
इसी प्रकार धर्म, राष्ट्रभक्ति, सनातन चेतना और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण वातावरण में, देश-विदेश में सनातन धर्म को सशक्त करने के संकल्प के साथ यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भवदीय
कुलदीप श्रीवास्तव
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
श्री चित्रगुप्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments