E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : मवेशी धर-पकड अभियान में आज पकड़े 7 मवेशी,कांजी हाउस में...

National : मवेशी धर-पकड अभियान में आज पकड़े 7 मवेशी,कांजी हाउस में रखे 06 मवेशियो की हुई नीलामी


राजनांदगांव सुगम आवागमन एवं मवेशियों को दुर्घटना से बचाने नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी में कमला कालेज रोड, आर.के.नगर, महावीर चौक, नया बस स्टैण्ड, लालबाग से 7 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी, मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है, जहॉ उन्हे मण्डी से बचे फल सब्जी का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। साथ ही रेवाडीह व कन्हारपुरी काजी हाउस में रखे 6 मवेशियो की नीलामी भी हुई।


नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने टीम गठित की है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में कमला कालेज रोड, आर.के.नगर, महावीर चौक, नया बस स्टैण्ड, लालबाग से 7 घुमन्तु बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है, जहॉ उन्हे पैरा कुट्टी के साथ साथ बसंतपुर गंज मण्डी सें बचे फल सब्जी प्रतिदिन लाकर खिलाया जा रहा है, ताकि उन्हे पौष्टिक आहार मिलता रहे, बीमार मवेशियो को गौशाला पिंजरापोल ले जाकर ईलाज भी कराया जाता है। साथ ही उन्हें छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।
चौक चौराहो एवं सडक में बैठे व घुमंतु पशुओ को पकड़ रेवाडीह एवं कन्हारपुरी मेे रखा गया है, जिनकी आज नीलामी की गयी। नीलामी मेें गाय पालने के इच्छुक लोगो ने नीलामी में भाग लेकर 6 मवेशियो की खरीदी किए। आयुक्त ने मवेशी मालिको से अपील की है कि वे अपना मवेशी बांध कर रखे। मवेशी खुला छोडने से यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments